उसलापुर में अवैध पेड़ कटाई ने 500 घरों को किया अंधेरे में, बिजली के तार टूटे, प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा!
बिलासपुर के उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन भवन के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई अब लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ गई। रात के अंधेरे में नीलगिरी का पेड़ काटते समय वह सीधे 33 और 11 केवी बिजली लाइन पर जा गिरा। बिजली के तार टूट गए, खंभे क्षतिग्रस्त हुए और करीब 500 घरों की बिजली गुल हो गई। हैरानी की बात यह है कि पेड़ कटाई को लेकर पहले भी खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन वन विभाग और राजस्व विभाग ने समय रहते सुध नहीं ली। बुधवार रात करीब 7 बजे हुए इस हादसे में एक स्कूटी भी पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली कंपनी ने भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। अब सवाल यह है कि आखिर रात के अंधेरे में हाईटेंशन लाइन के इतने करीब पेड़ों की कटाई कैसे होती रही और जिम्मेदार विभाग कार्रवाई का इंतजार क्यों करते रहे? यह हादसा सिर्फ बिजली गुल होने का मामला नहीं है, बल्कि सरकारी विभागों की लापरवाही का भी बड़ा उदाहरण है। पेड़ों की कटाई को लेकर पहले ही आगाह किया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अगर पेड़ ओवरब्रिज या गुजरते वाहनों पर गिरता, तो नतीजा बेहद भयावह हो सकता था। सवाल है कि क्या प्रशासन अब किसी बड़ी जनहानि के बाद ही जागेगा?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


