19 वर्षों से आयोजित मां काली-लक्ष्मी पूजन समारोह में शामिल होकर त्रिलोक श्रीवास ने की पूजा-अर्चना, मातृशक्ति की महिमा पर दिया संदेश
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में आयोजित मां काली-लक्ष्मी पूजन समारोह में शामिल हुए। गांव में लगातार 19 वर्षों से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सेमरताल आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास का आतिशबाजी और पुष्पहारों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब पुरुषत्व का अहंकार आसुरी शक्तियों के सामने पराजित होता है, तब दैवीय कृपा से मातृशक्ति का उद्भव और अवतरण होता है। उन्होंने मां काली की शक्ति, आस्था और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ सीताराम श्रीवास, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद साहू, द्रोणदास वैष्णव, सूरज धीवर, अमित मराठा, समीर यादव, उत्तम साहू, ध्रुव साहू, लक्ष्मण साहू, अक्षय साहू, सतीश धीवर, घनाराम धीवर, जुगनू कौशिक, प्रदीप साहू, अनिल तिवारी, सुजीत पांडे, विजय सूर्यवंशी सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


