जिला ऑटो संघ बिलासपुर चुनाव हेतु पार्षद लक्ष्मी यादव बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिज्जू राव उप निर्वाचन अधिकारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने का दिया भरोसा

बिलासपुर जिला ऑटो संघ, बिलासपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें संघ के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला ऑटो संघ का आगामी चुनाव 12अक्टूबर 2026 को पूरी निष्पक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ आयोजित किया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 42 (चंद्रशेखर आजाद नगर) के पार्षद श्री लक्ष्मी यादव को मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री लक्ष्मी यादव एवं बिज्जू राव ने कहा कि "जिला ऑटो संघ ने हम पर जो विश्वास व्यक्त कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए हम संघ के सभी पदाधिकारियों और ऑटो चालक भाइयों का हृदय से आभारी हैं संगठन में लोकतंत्र और पारदर्शिता ही उसकी असली ताकत होती है। हम संघ के सभी सदस्यों को आश्वस्त करते है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। हम अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और नियमों के दायरे में रहकर करेंगे ताकि संघ के हर एक सदस्य की आवाज और मत का सम्मान हो सके।" मुख्य निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में जल्द ही नामांकन पत्र दाखिल करने, संवीक्षा (स्क्रूटनी), नाम वापसी तथा मतदान एवं मतगणना से संबंधित विस्तृत चुनाव आचार संहिता और समय-सारिणी (कार्यक्रम) जारी की जाएगी। इस अवसर पर जिला ऑटो संघ के प्रमुख पदाधिकारियों, वरिष्ठ चालकों व सदस्यों ने अपने सभी पंजीकृत साथियों से अपील की है कि वे 12अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाएं।

Oct 6, 2026 - 20:46
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जिला ऑटो संघ बिलासपुर चुनाव हेतु पार्षद लक्ष्मी यादव बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिज्जू राव  उप निर्वाचन अधिकारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने का दिया भरोसा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483