बिलासपुर: कोरी डैम लूटकांड का कोटा पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार;

कोटा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। सैलानी से मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने के मामले में कोटा पुलिस व एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने एक अपचारी (नाबालिग) सहित कुल तीन आरोपियों को धर दबोचा है। ग्राहक तलाशते वक्त चढ़े पुलिस के हत्थे: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लूटा हुआ पोको (Poco) मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस को मुखबिर व तकनीकी माध्यमों से सूचना मिली कि कोटा नाका चौक के पास संदिग्ध युवक सस्ते में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया। तकनीकी साक्ष्य और ACCU की भूमिका: पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीसीयू की टीम को जांच में लगाया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान पुख्ता की गई, जिसके बाद आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। मशरूका बरामद व कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Poco मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG 10 CC 7858) बरामद कर जब्त कर ली है। बालिग आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, वहीं अपचारी बालक के विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड (JJB) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Oct 3, 2026 - 14:09
 0  19
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर: कोरी डैम लूटकांड का कोटा पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0