बिलासपुर प्रवास, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदन
बिलासपुर। राष्ट्रीय संत परम पूज्य श्री श्री रितेश्वर जी महाराज के बिलासपुर प्रवास के अवसर पर कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुदेव महाराज जी का स्वागत कर उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक वातावरण के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों ने संत श्री श्री रितेश्वर जी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों के साथ महाराज जी का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री श्री रितेश्वर जी महाराज आध्यात्मिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनके सानिध्य में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुयायी आध्यात्मिक मार्गदर्शन और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, अजय गुप्ता, मुन्ना, राजेश गोयल, डॉ. नीलय तिवारी, बसंत अग्रवाल, डॉ. आलिन्द तिवारी, कान्हा सहित अन्य सहयोगी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने महाराज जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


