लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सेवा सप्ताह के अंतिम दिन अध्यक्ष संजना मिश्रा को जानकारी देते हुए सचिव मंजू मिश्रा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी सलमा बेगम सुधा परिहार उषा मुदलियार ने उपस्थित होकर निःशुल्क दंत परिक्षण शिविर एवं नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन चांटीडीह शासकीय हाई स्कूल में किया जिसमें दंत परीक्षण में डॉक्टर सौरभ भंडारी एवं डॉक्टर तृप्ति भंडारी की टीम डॉ वीनस सिंह एवं संदीप और दीक्षा उनके सहयोगी ने स्कूल के लगभग 100 बच्चों का दंत परीक्षण किया डेंटिस्ट जांच में प्रति बच्चों को चेकअप करके प्रिस्क्रिप्शन के साथ में उन्हें उचित मार्गदर्शन देते हुए जांच की गई साथ ही नेत्र शिविर में दृष्टि ऑप्टिकल से डॉ मुकेश शर्मा एवं उनके सहयोगी विनायक नेत्रालय से स्कूल के 100 बच्चों का नि:शुल्कनेत्र परीक्षण किया एवं जिन बच्चों को जांच के दौरान डॉक्टर ने चश्मा प्रोवाइड कराया उन्हें वसुंधरा क्लब में वसुंधरा परिवार की ओर से चश्मा बनाकर देने का आश्वासन दिया क्लब की प्रथम उपाध्यक्ष मंगला देवरस जी ने नेत्र परीक्षण की सलाह देते हुए आगे भी वृद्ध आश्रम स्कूलों एवं बुजुर्गों के नेत्र परीक्षण वसुंधरा क्लब से कराया जाएगा स्कूल की प्रिंसिपल प्रमिला पाल ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वसुंधरा परिवार का पूरा सहयोग किया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


