महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि, गीतों से सजी राघवेंद्र राव सभा भवन की शाम
बिलासपुर। प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर द्वारा फिल्मी दुनिया के मशहूर गायक स्वर्गीय महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर राघवेंद्र राव सभा भवन में संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम लगातार नौवें वर्ष आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह एवं श्रीमती रितु पांडेय उपस्थित रहीं। अतिविशिष्ट अतिथियों में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गवई, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंजीत सिंह खनूजा, समाजसेवी डॉ. तरु तिवारी, शिवा मुदलियार, मार्गेट बेंजामिन तथा समिति के संरक्षक विजय दुबे शामिल रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय महेंद्र कपूर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती संध्या शर्मा ने राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ की प्रस्तुति से की। इसके बाद स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने महेंद्र कपूर के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राजेंद्र सोनी, नवीन चंद्र, वीरेंद्र गवई, रमेश पांडेय, कमलेश पांडेय, संध्या शर्मा, आंचल, रिया डोंगरे, श्रुति नायक और विजयलक्ष्मी गायकवाड़ सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम की सफलता में समिति के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


