लोकतंत्र बचाओ मार्च में बेलतरा-बिलासपुर से सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ मार्च एवं कलेक्टर कार्यालय घेराव कार्यक्रम में बेलतरा और बिलासपुर क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की मांगों को सामने रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अन्य निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाया जाए तथा मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच कर मृत एवं डुप्लीकेट नामों को छोड़कर पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन कर रही है। कार्यक्रम में मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, हृदयेश कश्यप, राहुल गोरख, आयुष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


