एसबीआई आरसेटी में 1 अक्टूबर से निःशुल्क फास्ट फूड एवं बेकरी प्रशिक्षण

बिलासपुर। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), बिलासपुर द्वारा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 11 दिवसीय निःशुल्क फास्ट फूड एवं बेकरी प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को बर्गर, सैंडविच, पिज्जा, चाउमीन, मोमोज सहित विभिन्न फास्ट फूड तैयार करने के साथ-साथ केक एवं बिस्किट निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा खाद्य स्वच्छता एवं सुरक्षा, लागत एवं मूल्य निर्धारण, लाभ की गणना, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग तथा फास्ट फूड व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को बैंक ऋण एवं विभिन्न सरकारी स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण की खास बात यह है कि प्रशिक्षण, आवास और भोजन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ व्यवसाय स्थापना के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए केवल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन आवेदन प्राप्त होने की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड, स्वयं की बैंक पासबुक, सभी दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां तथा पांच पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं। प्रशिक्षण SBI RSETI, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 74770 33935, 96175 68368 या 99934 33454 पर संपर्क कर सकते हैं।

Sep 26, 2026 - 08:19
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एसबीआई आरसेटी में 1 अक्टूबर से निःशुल्क फास्ट फूड एवं बेकरी प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0