विजयवाड़ा में गणेशोत्सव के दौरान दर्दनाक हादसा:
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गणेश चतुर्थी के अन्नदान कार्यक्रम के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां खाना बनाने की तैयारी के दौरान 46 वर्षीय महिला अचानक खौलते हुए सांभर के बड़े भगोने में गिर गई। गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान सुजाता के रूप में हुई है। यह घटना 20 सितंबर की है। सुजाता अन्नदान कार्यक्रम के लिए रसोई में हाथ बंटा रही थीं। उसी दौरान सांभर से भरा एक बड़ा भगोना वहां से ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से सुजाता सीधे गर्म सांभर के बर्तन में जा गिरीं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और गंभीर हालत में विजयवाड़ा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन अत्यधिक झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज की पड़ताल कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि हादसा सिर्फ संतुलन बिगड़ने से हुआ या फिर बड़े पैमाने पर खाना पकाने और बर्तनों की आवाजाही में सुरक्षा मानकों को लेकर कोई लापरवाही बरती गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके और आयोजन स्थल पर शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


