लूथरा शरीफ में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पांच दिवसीय सालाना उर्स

बिलासपुर। लूथरा शरीफ में शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हजरत सैय्यद इंसान अली बाबा का पांच दिवसीय सालाना उर्स 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। कमेटी के अध्यक्ष हाजी इकबाल हक ने बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि बारिश को देखते हुए दरगाह परिसर और कव्वाली मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल लगाए गए हैं। उर्स में देशभर से करीब 5 से 6 लाख जायरीनों के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए दो पुलिस सहायता केंद्र और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए रायपुर एयरपोर्ट से परिवहन की व्यवस्था भी की जाएगी। उर्स के दौरान मुशायरा, कव्वाली और धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कव्वाल अलीश रईस शबरी और मुस्तफा नास सहित देशभर के कलाकार व शायर शामिल होंगे। जायरीनों की सेवा और भोजन व्यवस्था में 200 से 300 वालंटियर, जबकि दरगाह परिसर की व्यवस्थाओं में 50 से 60 वालंटियर सहयोग करेंगे।

Sep 25, 2026 - 21:55
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लूथरा शरीफ में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पांच दिवसीय सालाना उर्स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483