बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 6 स्थानों पर बनेंगे 2,465 नए आवास,

2,465 नए आवासों को मिली मंजूरी: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की भागीदारी में किफायती आवास घटक के तहत बिलासपुर नगर निगम को 2,465 आवास निर्माण की केंद्रीय स्वीकृति मिल चुकी है। यह सभी आवास फ्लैट सिस्टम के आधार पर गरीबों के लिए तैयार किए जाएंगे। शहर के 6 स्थानों का हुआ चयन: नगर निगम क्षेत्र में इन आवासों के निर्माण हेतु 6 प्रमुख जगहों को चुना गया है: पंप हाउस: 290 आवास मिट्टी टीला: 261 आवास तालापारा: 261 आवास मिनीमाता: 725 आवास अमेरी: 580 आवास परसदा: 348 आवास टेंडर के लिए शासन से मांगी अनुमति: आवास निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने हेतु नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजकर विधिवत अनुमति मांगी है। शासन से हरी झंडी मिलते ही तुरंत टेंडर जारी कर दिया जाएगा। क्यों निरस्त हुआ था पुराना काम: इससे पहले वर्ष 2019 में भिलाई की बीएसबीके प्राइवेट लिमिटेड को 36 माह की समयसीमा के साथ निर्माण का ठेका दिया गया था। लेकिन कोविड संकट, अस्थायी व्यवस्थापन और ठेका कंपनी द्वारा एस्केलेशन व जीएसटी भुगतान की मांग के विवाद के कारण काम फाउंडेशन से आगे नहीं बढ़ सका, जिसके चलते पुराना टेंडर निरस्त कर दिया गया था।

Sep 25, 2026 - 14:22
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 6 स्थानों पर बनेंगे 2,465 नए आवास,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0