सक्ती में ग्रामीण विकास का महामंच: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM विष्णुदेव साय देंगे 122 करोड़ के विकास कार्यों और 2 लाख पक्के मकानों की सौगात

सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज ग्रामीण विकास और जन-कल्याण को समर्पित एक विशाल राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कलेक्टोरेट मैदान जेठा में आयोजित इस भव्य समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस मंच से प्रदेश के हितग्राहियों को कई बड़ी योजनाओं और विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी जाएगी। 122 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल पर लगभग 10 हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य वाटरप्रूफ डोम तैयार किया गया है। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मंच से 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। आयोजन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। 2 लाख परिवारों का गृहप्रवेश और पक्के मकानों का तोहफा इस आयोजन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी प्रधानमंत्री आवास योजना है, जिसके अंतर्गत करीब 2 लाख ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास की सौगात दी जाएगी। साथ ही नवनिर्मित आवासों के लिए सामूहिक गृहप्रवेश कार्यक्रम भी संपन्न कराया जाएगा, जिससे वर्षों से पक्के मकान की आस लगाए बैठे परिवारों का सपना पूरा होगा। आवास सत्यापन में जुड़ेगी AI तकनीक पारदर्शिता और गति बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आज 'एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन प्रणाली' की आधिकारिक शुरुआत की जाएगी। इस आधुनिक तकनीक से आवास निर्माण की प्रगति का डिजिटल और सटीक सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा। जल संरक्षण के लिए ‘धार अपार अभियान’ और 270 फार्मिंग क्लस्टर नदियों और प्राकृतिक जलधाराओं के पुनरुद्धार और जल स्तर सुधारने के लिए राज्यव्यापी 'धार अपार अभियान' का आगाज होगा। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए 270 नए 'इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर' शुरू किए जाएंगे, जो किसानों की आय बढ़ाने और आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और रानी मिस्त्रियों का होगा सम्मान ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को इस मंच से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 'लखपति दीदी', 'ड्रोन दीदी' और निर्माण कार्यों से जुड़ी 'रानी मिस्त्री' शामिल हैं। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Sep 11, 2026 - 15:10
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सक्ती में ग्रामीण विकास का महामंच: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM विष्णुदेव साय देंगे 122 करोड़ के विकास कार्यों और 2 लाख पक्के मकानों की सौगात

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0