210 सेवानिवृत्त व सेवारत शिक्षक-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह संघ के गौरवशाली सम्मान समारोह की आठवीं कड़ी रही। संघ द्वारा वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान की परंपरा निभाई जा रही है। समारोह में जिलेभर के लगभग 210 सेवानिवृत्त एवं सेवारत शिक्षक-कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें 140 सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी तथा 70 सेवारत शिक्षक एवं अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर संभाग अश्वनी कुमार भारद्वाज रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा शर्मा, सहायक संचालक बसंत प्रताप सिंह तथा बिल्हा, तखतपुर और कोटा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र कौशिक, दीपक गुप्ता एवं गोपाल दुबे सहित संगठन के प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार भारद्वाज ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव समाज के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने संघ की इस पहल को अनुकरणीय बताया। वहीं अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होते हैं। जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि सम्मान समारोह पुरोधाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने पेंशन, जीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, वेतन विसंगति, एरियर्स, पदोन्नति, स्थानांतरण एवं अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के संभागीय, जिला, तहसील एवं विकासखंड पदाधिकारियों सहित सैकड़ों सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सम्मानित शिक्षक-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sep 6, 2026 - 19:48
 0  116
💬 WhatsApp पर शेयर करें
210 सेवानिवृत्त व सेवारत शिक्षक-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483