चैतन्य देवियों की शांत एवं एकाग्र मुद्रा दे रही मन को शक्तिशाली बनाने का संदेश,परमात्म स्मृति से आती है आंतरिक शांति और स्थिरता : बीके मंजू

बिलासपुर : नवरात्रि के अवसर पर शिव-अनुराग भवन, राज किशोर नगर में सजी चैतन्य देवियों की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। परमात्मा की स्मृति में लीन राजयोग का नियमित अभ्यास करने वाली ब्रह्माकुमारी बहनों की शांत, एकाग्र एवं स्थिर मुद्रा मन को शांत और शक्तिशाली बनाने का आध्यात्मिक संदेश दे रही है। ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में मनुष्य का मन अनेक चिंताओं और व्यर्थ विचारों से अशांत रहता है। चैतन्य देवियों की एकाग्रता हमें सिखाती है कि परमात्मा की स्मृति से मन को शांत और स्थिर बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि देवी की आठ भुजाएं अष्ट शक्तियों का प्रतीक हैं। इन शक्तियों को जीवन में धारण करके कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, सहनशीलता और सकारात्मकता बनाए रखी जा सकती है। चैतन्य देवियों की झांकी श्रद्धालुओं को केवल दर्शन ही नहीं, बल्कि अपने भीतर झांकने और आंतरिक गुणों को विकसित करने की प्रेरणा भी दे रही है।

Oct 17, 2026 - 08:34
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चैतन्य देवियों की शांत एवं एकाग्र मुद्रा दे रही मन को शक्तिशाली बनाने का संदेश,परमात्म स्मृति से आती है आंतरिक शांति और स्थिरता : बीके मंजू

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0