ओबीसी आरक्षण एवं जाति जनगणना में ओबीसी कालम रखवाने हेतु 10 को अंबेडकर चौक रायपुर में विशाल धरना रैली एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा
बिलासपुर, मूल निवासी संघ भारत छग प्रदेश के तत्वाधान में आगामी 10 सितंबर शनिवार को सूबे 11 बजे से डा अंबेडकर चौक रायपुर में छग में लंबित ओबीसी आरक्षण एवं जाति जनगणना फार्म में ओबीसी कालम रखवाने की मांग को लेकर विशाल धरना रैली एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मूल निवासी संघ भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर प्रभारी श्याम मूरत कौशिक जिलाध्यक्ष डा रघु साहू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा ध्रुव प्रदेश सचिव रानी हेला एवं जिलाध्यक्ष मधु सोनी ने बताया है कि छग में ओबीसी का 27%आरक्षण पिछले पौने 4 साल से राजभवन में हस्ताक्षर हेतु लंबित है और मोदी सरकार जो जाति जनगणना के लिए फार्म निर्धारित किया है उसमें SC ST की तरह ओबीसी के लिए कोई भी अलग से कालम नहीं दिया गया है। अतः ओबीसी जाति जनगणना फार्म में ओबीसी कालम रखवाने हेतु एवं छग में लंबित ओबीसी आरक्षण बिल में राज्यपाल का हस्ताक्षर की मांग को यह धरना प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम मूल निवासी संघ भारत छग द्वारा रखा गया है। इस धरना प्रदर्शन में बिलासपुर संभाग से ओबीसी लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे। *इस धरना प्रदर्शन में मुख्यातिथि एड पंकज रवि राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल निवासी संघ भारत, विशिष्ट अतिथि एड रामेश्वर ठाकुर सोशल जस्टिस मूमेंट पटना, इंजीरप्पा अध्यक्ष obc फेडरेशन ऑफ इंडिया बेंगलुरु, राजमणि पटेल पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद, जनकलाल ठाकुर पूर्व विधायक छग मुक्ति मोर्चा एवं मुख्य वक्ता के रूप CA विष्णु बघेल ओबीसी संगम, श्याम मूरत कौशिक ओबीसी संगम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मूल निवासी संघ भारत, कुमार राज कश्यप कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा महासंघ छग,श्रीधर चंद्राकर संपादक प्रतिसंधिया सबसे बढ़िया, कुलदीप प्रजापति ओबीसी विचारक कोरिया, राधेश्याम साहू प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा छग एवं सभी जिलाध्यक्ष मूल निवासी संघ भारत छग रहेंगे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता मूल निवासी संघ भारत छग के प्रदेश अध्यक्ष एड अमर जीत पटेल करेंगे । मूल निवासी संघ भारत छग प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर प्रभारी श्याम मूरत कौशिक बिलासपुर जिला के जिलाध्यक्ष डा रघु साहू एवं महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सोनी शहर अध्यक्ष देवकुमार सोनी, उपाध्यक्ष अनीता कश्यप संगठन सचिव भोला साहू किरण कुर्रे सरिता चौहान अजय राय पूर्णिमा विश्वकर्मा अंबिका कौशिक प्रदीप साहू धरना प्रदर्शन रैली को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। यह जानकारी मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष डा रघु साहू ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है। डा रघु साहू जिलाध्यक्ष मूल निवासी संघ भारत जिला बिलासपुर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


