बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 में गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, मृत गौवंशों के शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले लोगों ने डेयरी संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि दूध नहीं देने वाले गौवंशों की कथित तौर पर हत्या कर दी जाती है, जबकि बछड़ों को भी मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने मृत गौवंशों के शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया.वार्ड क्रमांक 4 में गौवंशों की मौत को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर नजर आया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि डेयरी संचालक दूध नहीं देने वाले गौवंशों की कथित तौर पर हत्या कर रहे हैं और बछड़ों को भी मरने के लिए छोड़ देते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने मृत गौवंशों के शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गौवंशों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद चिंताजनक हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।मृत गौवंशों के शव सड़क पर रखकर किए गए चक्काजाम से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। अब देखना होगा कि प्रशासन डेयरी संचालकों पर लगे आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और गौवंशों की मौत रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Nov 26, 2026 - 15:54
 0  14
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 4 में गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, मृत गौवंशों के शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0