बिलासपुर के बृहस्पति बाजार का होगा कायाकल्प, गोड़पारा मैदान में व्यापारियों की शिफ्टिंग के बाद बनेगा व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स
बिलासपुर के बृहस्पति बाजार की तस्वीर अब बदलने की तैयारी है। सालों पुराने और अव्यवस्थित बाजार को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत गोड़पारा मैदान में अस्थायी रूप से चबूतरों और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है, जहां बृहस्पति बाजार के व्यापारियों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद मौजूदा बृहस्पति बाजार को तोड़कर वहां आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है और निगम प्रशासन का दावा है कि काम पूरा होते ही व्यापारियों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बृहस्पति बाजार को नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने चरणबद्ध योजना बनाई है। पहले चरण में गोडपारा मैदान में अस्थायी चबूतरों और दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य बृहस्पति बाजार के मौजूदा व्यापारियों को व्यवस्थित तरीके से यहां शिफ्ट करना है। गोडपारा मैदान में निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है। काम पूरा होने के बाद व्यापारियों को विधिवत रूप से दुकानें और चबूतरे आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति भी प्राप्त कर ली है। आवंटन निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत किया जाएगा। व्यापारियों की शिफ्टिंग पूरी होने के बाद बृहस्पति बाजार के मौजूदा परिसर को खाली कराया जाएगा। इसके बाद पुराने बाजार को तोड़कर वहां आधुनिक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना है। इससे बाजार को व्यवस्थित स्वरूप मिलने के साथ ही व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में न्यायालय के निर्देशों का पालन भी महत्वपूर्ण है। निगम प्रशासन का कहना है कि व्यापारियों के व्यवस्थापन से लेकर दुकान आवंटन तक सभी कार्रवाई निर्धारित नियमों और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


