बिलासपुर के तखतपुर में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष, 10 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के तखतपुर में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। घटना में कई लोग घायल हुए, वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप भी लगे हैं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम सफरीभाठा का है। यहां सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। इस दौरान कई लोग घायल हुए, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर जुनापारा चौकी पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की ओर से 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।पूरी कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी संजीव सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


