आकवान तूफान का असर, कोहरे की चादर में लिपटा बिलासपुर
बिलासपुर : समुद्री तूफान आकवान के प्रभाव के बाद बिलासपुर के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। रविवार सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सड़कों पर दृश्यता इतनी कम रही कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से सफर करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे का असर बना रहा, वहीं ठंड का एहसास भी बढ़ गया। बिलासपुर में रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धुंध का असर देखने को मिला। सड़कों पर कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिसके चलते कुछ दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो गया। कम दृश्यता के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सावधानीपूर्वक वाहन चलाते नजर आए। वहीं, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से ठंड का एहसास भी बढ़ गया। लोग धूप निकलने और आसमान साफ होने का इंतजार करते रहे। फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने शहर में ठंड की दस्तक का एहसास करा दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


