पाली के युवा पार्षद सुनील साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त

कोरबा। पाली नगर पंचायत के युवा पार्षद एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के संभाग संगठन सचिव भाई सुनील साहू को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।सुनील साहू ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के विशेष सहयोग, मार्गदर्शन एवं विश्वास के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है। वे सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद एवं कृतज्ञता प्रकट करते हैं।उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी एवं संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने, संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनके मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Nov 25, 2026 - 18:06
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पाली के युवा पार्षद सुनील साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0