बिलासपुर के रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई...चकरभाठा थाना क्षेत्र के दाधापारा रेलवे स्टेशन की है घटना

बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के दाधापारा रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां बकरी चराने निकला व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डडहा गांव निवासी शनि धुरी के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, शनि धुरी रोज की तरह बकरी चराने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान दाधापारा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे खंभा नंबर 726/12A के नजदीक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में मृतक की पहचान 40 वर्षीय शनि धुरी, पिता शत्रुहन धुरी, निवासी डडहा गांव के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एक पल की चूक ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया।

Nov 25, 2026 - 18:40
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर के रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई...चकरभाठा थाना क्षेत्र के दाधापारा रेलवे स्टेशन की है घटना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0