बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग पर निगम का बड़ा एक्शन! सड़क, बिजली, पानी और नाली नहीं तो भवन निर्माण का नक्शा भी नहीं होगा पास

बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन अब सख्ती की तैयारी में है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बिना मूलभूत सुविधाएं विकसित किए प्लॉट बेचने वाले बिल्डरों और जमीन कारोबारियों पर अब निगम की नजर है। निगम ने साफ कर दिया है कि जिन कॉलोनियों में सड़क, बिजली, पानी और नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होंगी, वहां भवन निर्माण के नक्शे पास नहीं किए जाएंगे। यानी प्लॉट खरीदने के बाद लोगों को सुविधाओं के लिए भटकने की समस्या पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल, बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। जमीन कारोबारी बेहतर सड़क, पानी और ड्रेनेज व्यवस्था का सपना दिखाकर लोगों को प्लॉट बेच देते हैं। लोग अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर मकान तो बना लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि कॉलोनी में न सड़क है, न नाली और न ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था।बारिश के दिनों में जलभराव और खराब ड्रेनेज व्यवस्था के कारण रहवासियों की परेशानी और बढ़ जाती है। प्लॉट बेचकर मुनाफा कमाने वाले कारोबारी जिम्मेदारी से किनारा कर लेते हैं और सुविधाओं के अभाव में आम नागरिक परेशान होते रहते हैं।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम के उपायुक्त खजांची कुम्हार ने स्पष्ट किया है कि मूलभूत सुविधाओं के बिना विकसित की जा रही कॉलोनियों में भवन निर्माण के नक्शे स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।हालांकि निगम के इस फैसले के बाद अब निगाहें कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल यह भी है कि पहले से विकसित हो चुकी ऐसी कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सड़क, पानी और नाली जैसी सुविधाएं कब मिलेंगी? क्या निगम का यह फैसला अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी रोक लगा पाएगा या फिर प्लॉट बेचने का कारोबार इसी तरह जारी रहेगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में निगम की कार्रवाई से ही सामने आएगा।

Nov 23, 2026 - 12:30
 0  25
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग पर निगम का बड़ा एक्शन! सड़क, बिजली, पानी और नाली नहीं तो भवन निर्माण का नक्शा भी नहीं होगा पास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0