खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है अमर अग्रवाल

बिलासपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वर्गीय लखीराम स्मृति क्रिकेट आयोजन समिति एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में यश पैलेस में खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल और उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। समारोह में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, रायफल शूटिंग, शतरंज, दिव्यांग तैराकी, पेंचक शिला मार्शल आर्ट, तीरंदाजी, कराते, तैराकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, सॉफ्टबॉल और एथलेटिक्स सहित करीब 25 खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने कहा कि हार खिलाड़ी को अपनी कमियों को पहचानने और बेहतर तैयारी करने की प्रेरणा देती है। महाभारत में अर्जुन के उदाहरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। बिलासपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया है। आयोजन समिति ने कहा कि बिलासपुर में खेल प्रतिभाओं को निखारने की बेहतर संभावनाएं हैं। खिलाड़ियों को प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी सहित आयोजन समिति, जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Sep 23, 2026 - 11:09
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है अमर अग्रवाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483