गणेश विसर्जन में चाकूबाजी,,फिर उठे सुरक्षा पर सवाल

बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में विसर्जन के दौरान दो गणेश समितियों के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में तीन युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर एएसपी सिटी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला हुआ और घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक विसर्जन स्थल से करीब 200 मीटर आगे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में तीन युवक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल सिंह और सिद्धांत ध्रुव को पेट, छाती, पीठ और हाथ में चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य युवक के हाथ में चोट बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। एएसपी सिटी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि घटना में दो लोगों को धारदार वस्तु से चोट लगी है, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी तो हो गई है, लेकिन घटना ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। गणेश विसर्जन जैसे संवेदनशील आयोजन को लेकर पुलिस अधिकारियों को पहले से ही विशेष सतर्कता बरतने और अप्रिय घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अब विवाद की असली वजह और चाकूबाजी में इस्तेमाल हथियार समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गणेश विसर्जन के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sep 25, 2026 - 17:24
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गणेश विसर्जन में चाकूबाजी,,फिर उठे सुरक्षा पर सवाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0