मां डिंडेश्वरी के दरबार में पहुंचे रविंद्र सिंह, सपरिवार की पूजा-अर्चना
मल्हारगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मल्हारगढ़ स्थित मां डिंडेश्वरी मंदिर पहुंचकर सपरिवार माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आस्था और भक्ति के इस अवसर पर रविंद्र सिंह ने मां डिंडेश्वरी से क्षेत्र, नगर, जिला एवं समूचे प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर परिवार में सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम का वातावरण कायम हो। नवरात्रि के दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन कर परिवार और समाज की मंगलकामना कर रहे हैं। मां डिंडेश्वरी के दरबार में रविंद्र सिंह की यह धार्मिक यात्रा आस्था, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना से जुड़ी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


