बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक में दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। राजेंद्र नगर चौक स्थित दुकान में अचानक आग लगने से अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बिना देर किए आग बुझाने में लग गए। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Oct 30, 2026 - 17:07
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक में दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0