कम मानदेय से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुंकार, मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल
बिलासपुर - कम मानदेय और बढ़ती जिम्मेदारियों से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। बिलासपुर में करीब तीन हजार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ की जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका कल्याण संघ एवं संयुक्त मंच के बैनर तले मंगलवार को बिलासपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने और बिना आयु सीमा के सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति देने सहित पांच सूत्रीय मांगें शामिल हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कम मानदेय में काम करने के बावजूद उन पर लगातार जिम्मेदारियां बढ़ाई जा रही हैं। कई बार मांग उठाने के बाद भी समाधान नहीं मिलने से उनमें नाराजगी है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि यह आंदोलन फिलहाल सांकेतिक है। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगी। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों पर कब तक निर्णय लेती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


