विनोबा नगर में दुर्गा उत्सव की धूम, रविंद्र सिंह ठाकुर ने की मां दुर्गा की आराधना

महाआरती, पुष्पांजलि, कन्या भोज और भोग वितरण में शामिल हुए श्रद्धालु.......बिलासपुर... शहर के विद्या विनोबा नगर और क्रांति नगर में दुर्गा उत्सव के अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां शेरावाली दुर्गा उत्सव समिति, विनोबा नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की महाआरती और पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्या भोज कराया गया और श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना परिवार और समाज की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। यह पर्व माताओं और बहनों के सम्मान, पूजन तथा उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर भी है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित जगराता में श्रद्धालुओं ने माता रानी के भक्ति गीतों का आनंद लिया। आयोजन में पार्षद किरण गोस्वामी, पूर्व पार्षद मनजीत गोस्वामी, समाजसेवी रिंकू बग्गा और समिति अध्यक्ष राजा यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, विद्या विनोबा नगर-क्रांति नगर दुर्गा उत्सव समिति के कार्यक्रम में विजय तिवारी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडेय, अनूप चटर्जी, बबलू केसरवानी, अजय सिंह और संदीप मिश्रा सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। दोनों आयोजनों में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Oct 20, 2026 - 09:42
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
विनोबा नगर में दुर्गा उत्सव की धूम, रविंद्र सिंह ठाकुर ने की मां दुर्गा की आराधना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483