माता के दरबार में भक्तों की होती है एक ही जाति....त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के खमतराई में विशाल जगराता कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में आज भी जात-पात की भावना लोगों के मन में व्याप्त है, लेकिन माता के दरबार में सभी भक्त एक समान होते हैं। यहां केवल भक्तों की एक ही जाति होती है, जो मां के प्रति आस्था और समर्पण से जुड़ी है। जागरण के माध्यम से भक्तों को माता के सामीप्य की अनुभूति होती है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता साखन दरवे, रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रात्रे और मोहन जायसवाल उपस्थित रहे। जगराता में प्रसिद्ध गायक सूरज श्रीवास एवं गायिका लक्ष्मी करियारे की मंडली ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र तामेश्वर ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ आतिशबाजी और पुष्पहारों से त्रिलोक चंद्र श्रीवास का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष सेंगर ने किया। आयोजन समिति के राजेश शेट्टी, दुर्गा शेट्टी, रवि सूर्या, राकेश राजगिर, अनिल सूर्यवंशी सहित नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Oct 20, 2026 - 09:29
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
माता के दरबार में भक्तों की होती है एक ही जाति....त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483