बिल्हा सहकारी बैंक में लाखों के घोटाले का आरोप, दोषियों के निलंबन की मांग

बिल्हा। जिला सहकारी बैंक की बिल्हा शाखा अंतर्गत गुमा सेवा सहकारी समिति में कथित वित्तीय अनियमितता और चेकों में कूटरचना का मामला सामने आया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लक्ष्मीनाथ साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक, सुपरवाइजर हितेश सलूजा और तत्कालीन समिति प्रबंधक दिवंगत शरद कुमार कश्यप की कथित सांठगांठ से चेकों में काट-छांट कर स्वीकृत राशि से अधिक रकम का अवैध आहरण किया गया। इससे शासन और किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का आरोप है। साहू के अनुसार, गुमा समिति के अध्यक्ष राम कुमार बरगाहा ने इस मामले में बिल्हा थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और संबंधित कर्मचारी अपने पदों पर बने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए शाखा प्रबंधक और सुपरवाइजर को तत्काल निलंबित करने, विशेष जांच दल गठित करने तथा कथित गबन की राशि वसूलने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस किसानों और समिति पदाधिकारियों के साथ धरना-प्रदर्शन करेगी।

Oct 26, 2026 - 22:07
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिल्हा सहकारी बैंक में लाखों के घोटाले का आरोप, दोषियों के निलंबन की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483