भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति में बिलासपुर के अनमोल झा को मिली जगह, नेहरू चौक पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनने के बाद बिलासपुर पहुंचे अनमोल झा, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जताई खुशी बिलासपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर के अनमोल झा को भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद दिल्ली प्रवास से रविवार को छत्तीसगढ़ लौटे अनमोल झा का बिलासपुर में जोरदार स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। वहीं नेहरू चौक पर विधि प्रकोष्ठ एवं युवा मोर्चा के साथियों ने योगेश मुदलियार के नेतृत्व में आतिशबाजी कर फूलमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अनमोल झा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिलने पर अनमोल झा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में योगेश मुदलियार, उमाकांत शर्मा, फूलचंद साहू, संदीप साहू, दीपक नादम, निलेश जायसवाल, शीतल साहू, मिथुन कुमार, सत्यम ठाकुर और तिलक सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


