व्यापार विहार में नकली सामान बेचने वालों की खैर नहीं! सदस्यता होगी खत्म, व्यापारी संघ की दो टूक चेतावनी

बिलासपुर– दिवाली में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अगर कोई दुकानदार ग्राहकों की जेब और सेहत से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो अब उसकी खैर नहीं! बिलासपुर के व्यापार विहार में नकली, मिलावटी और अमानक सामान बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ व्यापारी संघ ने सख्त रुख अपना लिया है। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि शिकायत सही पाई गई तो संबंधित दुकानदार की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई में भी सहयोग किया जाएगा। त्योहार का सीजन है... बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है और इसी के साथ सामान की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इस भीड़ और कारोबार की आड़ में कोई व्यापारी नकली या गलत सामान बेचकर ग्राहकों को चूना न लगा सके, इसके लिए व्यापार विहार व्यापारी संघ ने पहले से ही मोर्चा खोल दिया है। संघ की ओर से सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। फूड और ड्रग्स विभाग सहित संबंधित विभागों से मिली जानकारियों के आधार पर व्यापारियों को जागरूक किया गया है। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी सभी सदस्यों तक चेतावनी पहुंचाई गई है कि कोई भी दुकानदार नकली, अमानक या नियमों के विरुद्ध सामान की बिक्री न करे। संघ का कहना है कि व्यापार की आड़ में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी दुकानदार के खिलाफ गलत सामान बेचने की शिकायत मिलती है और आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसकी संघ की सदस्यता निरस्त की जाएगी। वहीं, जहां कानून के उल्लंघन का मामला सामने आएगा, वहां संबंधित विभागों की कार्रवाई में व्यापारी संघ भी सहयोग करेगा। अब व्यापारी संघ ने तो अपनी जिम्मेदारी तय कर दी है, लेकिन असली सवाल यह है कि बाजार में इस फैसले की निगरानी कैसे होगी? क्या सिर्फ चेतावनी और व्हाट्सएप संदेश से नकली सामान की बिक्री पर लगाम लगेगी या संघ खुद दुकानों पर नजर रखेगा? दिवाली के बाजार में ग्राहकों को असली और गुणवत्तापूर्ण सामान मिलता है या नहीं, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Nov 4, 2026 - 10:50
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
व्यापार विहार में नकली सामान बेचने वालों की खैर नहीं! सदस्यता होगी खत्म, व्यापारी संघ की दो टूक चेतावनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0