कॉलेज लाइफ सपनों को साकार करने और परिवार की आकांक्षाओं को पूरा करने का समय इसका महत्व समझें....त्रिलोक चंद्र श्रीवास
धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर स्थित शासकीय महामाया महाविद्यालय में नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। रतनपुर के शूट भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन और युवाओं के जोश ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कॉलेज का जीवन अपने सपनों को पूरा करने और परिवार की आकांक्षाओं को साकार करने का महत्वपूर्ण समय होता है। विद्यार्थियों को इस समय का महत्व समझना चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश और समाज के भविष्य की मजबूत नींव हैं। युवाओं में असीम संभावनाएं हैं और दृढ़ संकल्प, लगन एवं परिश्रम के दम पर वे इतिहास रच सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासित व्यवहार, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी को भी जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, कोटा के पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, NSUI प्रदेश सचिव राजा रावत एवं युवा नेता रवि रावत ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम श्रीवास, आयुष सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव एवं चरण सिंह राज उपस्थित रहे। इस अवसर पर NSUI छात्र नेताओं मानस ताम्रकार, माही राजपूत एवं आदित्य साहू ने अतिथियों का शाल, श्रीफल और मां महामाया देवी का तैलचित्र भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। आयोजन को सफल बनाने में मानस ताम्रकार के नेतृत्व में आदित्य साहू, माही राजपूत, संस्कार राजपूत, अविनाश श्रीवास, उस्मान खान, पुरुषोत्तम कश्यप, आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास, श्यामू साहू, राहुल, अरविंद, जयकिशन यादव, प्रशांत जायसवाल, वंश ताम्रकार, कृष्ण यादव, संजना कमलसेन, रंजिता, दामिनी यादव, निकिता सारथी, सिद्धि शर्मा, श्रद्धा साहू एवं नसरीन परवीन सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्र नेता मानस ताम्रकार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर रतनपुर का यह प्रवेश उत्सव नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ छात्र एकता, शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और युवा शक्ति के प्रदर्शन का प्रभावशाली मंच बना। विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को विशेष पहचान दिलाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


