कोरबा: महिला समिति की शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17.2 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
कोरबा - जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। महिला समिति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक आरोपी को महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। *पोड़ी महिला समिति की शिकायत बनी आधार* प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मड़वामौहा, पोड़ी की महिला समिति ने गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री की शिकायत आबकारी विभाग से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने आज ग्राम मड़वामौहा में दबिश दी। 17.2 लीटर शराब जप्त कार्रवाई के दौरान आरोपी *कृष्णा सोनवानी पिता राजेंद्र, उम्र 21 वर्ष, जाति धनवार, निवासी मड़वामौहा, थाना पाली* के कब्जे से *17.2 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब* जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34(2) के तहत प्रकरण क्र. 01* कायम कर विवेचना में लिया गया है। *टीम में ये रहे शामिल* यह कार्रवाई विवेचक अधिकारी *दीपमाला लक्षवानी, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त दीपका* के नेतृत्व में की गई। इस दौरान आबकारी उपनिरीक्षक राकेश कु. देवांगन, मुख्य आरक्षक दसराम सिदार एवं आरक्षक अभिषेक चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


