मुंगेली: 14 वर्षीय छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप, जरहागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
मुंगेली (जरहागांव थाना क्षेत्र): मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेला गांव में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ मारपीट, अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सहेली के घर से लौटते समय रोका: पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर की शाम छात्रा अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में साहिल यादव और प्रहलाद धुरी नामक दो युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए छात्रा से बेल्ट से मारपीट की और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे 500 रुपये दिए और घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं देने के लिए धमकाया। डर के कारण रतनपुर पहुंची छात्रा, अगले दिन अपहरण: घटना से डरी छात्रा सीधे अपने घर जाने के बजाय बस में बैठकर रतनपुर पहुंच गई, जहां एक अज्ञात महिला ने उसकी मदद की। अगले दिन 30 सितंबर को छात्रा घर लौटने के लिए निकली और सकरी में बस बदलने के बाद वह बरेला पहुंची। आरोप है कि शाम करीब 5 बजे दोनों युवकों ने उसे दोबारा पकड़ लिया और जबरन एक मकान के अंदर ले गए। नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म: शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया है कि मकान के भीतर दोनों युवकों ने उसके हाथ पकड़कर नशीला इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आने पर उसने दोनों युवकों को सामने देखा, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर चोट के निशान थे। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर जरहागांव थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, दोनों आरोपी जेल दाखिल: जरहागांव पुलिस ने आरोपी साहिल यादव और प्रहलाद धुरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 65(1), 137(2), 351(3), 115(2), 296 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


