स्वाभिमान पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष करण आदले ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
बिलासपुर। दीपावली के पावन पर्व पर स्वाभिमान पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष करण आदले ने प्रदेशवासियों सहित समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।करण आदले ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उत्साह और खुशियों का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का संचार करे।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और हर घर में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का दीप जलता रहे।अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी को पुनः दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


