NSUI बिलासपुर में जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन, नए चेहरों को मिलेगा मौका....रंजेश सिंह
पुरानी कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग, विधानसभा अध्यक्षों से लेकर कॉलेज इकाइयों तक होगी नई नियुक्तियां......छात्र संगठन NSUI बिलासपुर में जल्द ही संगठनात्मक फेरबदल होने जा रहा है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और छात्रहित के मुद्दों पर आंदोलन को नई धार देने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया जाएगा। NSUI जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में मेहनती, सक्रिय और संघर्षशील युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नए चेहरों को संगठन में काम करने और अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। रंजेश सिंह ने बताया कि जल्द ही जिले में विधानसभा अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी और विभिन्न महाविद्यालयों की कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से संगठन की पहुंच प्रत्येक विधानसभा और कॉलेज तक सुनिश्चित करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पूर्व में नियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। आगामी नियुक्तियों में सक्रियता, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में NSUI बिलासपुर छात्रहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती से आवाज उठाएगी। संगठन को नए उत्साह और ऊर्जा के साथ कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


