छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे: 5 लोगों की मौत, 3 घायल; राजनांदगांव में जन्मदिन पर दोस्तों की कार पुलिया से टकराई,

रायपुर (छत्तीसगढ़): प्रदेश के राजनांदगांव और बालोद जिलों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। राजनांदगांव में जन्मदिन की पार्टी के बाद ढाबे से लौट रहे दोस्तों की कार पुलिया से टकराने से तीन युवकों की जान चली गई। वहीं, बालोद में सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। राजनांदगांव: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, 3 दोस्तों की मौत भिलाई निवासी सरकारी ठेकेदार अभिषेक सिंह ठाकुर का 3 अक्टूबर को जन्मदिन था। परिवार संग उत्सव मनाने के बाद वह देर रात अपने चार दोस्तों के साथ कार से ढाबे पर खाना खाने निकले थे। शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे टेडेसरा बस्ती के पास सोमनी नाले के सामने उनकी तेज रफ्तार कार नेशनल हाईवे पर एक पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि अभिषेक सिंह ठाकुर और तोषण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सूरज पांडे और चिंटू का उपचार जारी है। मृतक अभिषेक दो मासूम बेटियों के पिता थे। बालोद: अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत दूसरा हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे बालोद के सनौद थाना क्षेत्र में हुआ। ग्राम कजराबांधा निवासी डागेश्वर साहू (34) अपने दो बेटों वेद प्रकाश (12) और अनुराग (8) के साथ ग्राम मोहारा में पितृ श्राद्ध कार्यक्रम से बाइक पर घर लौट रहे थे। गुंडरदेही-धमतरी मार्ग पर अरमरीकला पेट्रोल पंप के पास अंधेरे के कारण सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में डागेश्वर साहू और उनके बड़े बेटे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय अनुराग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Oct 5, 2026 - 15:40
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे: 5 लोगों की मौत, 3 घायल; राजनांदगांव में जन्मदिन पर दोस्तों की कार पुलिया से टकराई,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0