दुर्ग: तंदुला नहर में बहता मिला अज्ञात महिला का शव,

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत डुंडेरा गांव के पास तंदुला नहर में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिदेव मंदिर के पास नहर से गुजर रहे राहगीरों ने जब पानी में शव तैरता देखा, तो तुरंत उतई पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर मर्च्युरी भिजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं, आसपास के थानों में अलर्ट मृतक महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी (मिसिंग रिपोर्ट) के मामलों की छानबीन कर रही है। शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों और थानों में भी सूचना व फोटो भेजी गई है। हादसा या साजिश? पीएम रिपोर्ट का इंतजार प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला का शव नहर के तेज बहाव में बहकर यहां तक पहुंचा होगा। महिला की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक वारदात है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पहले भी निगल चुकी है जिंदगी: भारी बारिश से उफान पर है तंदुला नहर पिछले दिनों बालोद में तंदुला जलाशय के छलकने और लगातार बारिश के कारण नहर में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और बहाव बहुत तेज है। ज्ञात हो कि बीते 12 सितंबर को भी इसी नहर के सेलूद भाठापारा क्षेत्र में रायपुर निवासी 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी शिवम यादव तेज बहाव में बह गए थे, जिनका शव अगले दिन एसडीआरएफ ने बरामद किया था। फिलहाल उतई थाना पुलिस मर्ग कायम कर महिला की पहचान सुनिश्चित करने और मौत के असल कारणों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Sep 29, 2026 - 13:23
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
दुर्ग: तंदुला नहर में बहता मिला अज्ञात महिला का शव,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0