एफआईआर के विरोध में सिविल लाइन थाने का कांग्रेसियों ने किया घेराव...जमकर नारेबाज़ी

बिलासपुर। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पांडेय के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेस भवन से रैली की शक्ल में निकले कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर जमकर नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित आंदोलनों को दबाने की नीयत से एफआईआर करा रही है। थाने के बाहर दो घंटे से अधिक समय तक कांग्रेसजन धरने पर बैठे रहे, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान दो एंबुलेंस को कार्यकर्त्ताओं ने रास्ता देकर निकाला। पुलिस अधिकारियों की पहल पर विजय केशरवानी और विजय पांडेय ने थाने में पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। विरोध रैली में शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विधायक दिलीप लहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Dec 3, 2025 - 07:24
 0  8
एफआईआर के विरोध में सिविल लाइन थाने का कांग्रेसियों ने किया घेराव...जमकर नारेबाज़ी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0