कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान मुख्यमंत्री की तस्वीर पर चप्पल मारने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.. जिला अध्यक्षों समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज.....

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के फोटो पर चप्पल से प्रहार और अमर्यादित हरकत किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज सिविल लाइन थाना पहुँचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने कहा कि यह कृत्य केवल मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की गरिमा और संविधान प्रदत्त पद की प्रतिष्ठा पर सीधा हमला है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को अराजक मानसिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।देवांगन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी आदिवासी समाज का अपमान किया है... महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्र पत्नी कहकर विवाद पैदा किया गया, और अब एक सरल, स्वच्छ छवि वाले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को निशाना बनाकर उनकी जाति/समुदाय को अपमानित करने की घृणित कोशिश की गई है।भाजयुमो ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखीं... प्रदर्शनकारियों की तत्काल पहचान, वीडियो/फोटो के आधार पर FIR दर्ज, और कानून के तहत सबसे कठोर कार्रवाई। मोर्चा का कहना है कि राजनीतिक विरोध अलग बात है, लेकिन अभद्रता, अराजकता और संवैधानिक पद का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं।ज्ञापन कार्यक्रम में निखिल केशरवानी जिलाध्यक्ष भाजयुमो, गौरी गुप्ता प्रदेश मंत्री, अनमोल झा प्रदेश पदाधिकारी, राहुल सराफ, रितेश अग्रवाल, ऋषभ चतुर्वेदी, सन्नी केशरी, धनंजय गोस्वामी, मोनू रजक, वैभव गुप्ता, मुकेश राव, महर्षि वाजपेयी, नितिन छाबड़ा, आशीष तिवारी, निक्कू चौबे, अशोक राजपूत, राम सचदेव, आलोक पटेल सहित युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Nov 28, 2025 - 21:51
Nov 29, 2025 - 11:54
 0  2
कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान मुख्यमंत्री की तस्वीर पर चप्पल मारने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.. जिला अध्यक्षों समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज.....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0