केंद्रीय बजट अब तक का सबसे निराशाजनक बजट रविन्द्र सिंह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को अब तक का सबसे निराशाजनक बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब और आम जनता के उत्थान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। रविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान बजट से युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बेरोजगार वर्ग में भारी निराशा और हताशा है। बजट में न तो बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस प्रावधान किया गया है और न ही रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट योजना सामने आई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम जनता की बुनियादी समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। खेती, मजदूरी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर बजट मौन है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह बजट केवल आंकड़ों तक सीमित रह गया है। रविन्द्र सिंह ने आगे कहा कि यदि गहराई से देखा जाए तो यह बजट आम जनमानस के साथ छल है और इससे देश के कमजोर वर्गों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

Feb 2, 2026 - 15:02
Feb 2, 2026 - 15:07
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
केंद्रीय बजट अब तक का सबसे निराशाजनक बजट रविन्द्र सिंह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0