स्कूटी सवार को हाइवा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिनौरी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। शादी के लिए टीवी खरीदने निकला था परिवार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी बरन भानु (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय रोहित भानु, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने मित्र बंशी श्रीवास के साथ स्कूटी क्रमांक CG 22 AE 0512 पर सवार होकर मल्हार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि घर में शादी का माहौल था और वे दहेज के लिए टीवी खरीदने घर से निकले थे। इसी दौरान बिनौरी मोड़ के पास मल्हार की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG 22 J 8196) ने उनकी स्कूटी को सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहुलूहान हो गए। मौके से ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी हादसे के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना डायल-112 और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर के सिम्स (SIMS) अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह बरन भानु ने दम तोड़ दिया, वहीं बंशी श्रीवास की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


