महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज चौक निर्माण की मांग, नगर निगम सभापति को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के युवा प्रांतीय मंडल ने प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ के नेतृत्व में नगर निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी को ज्ञापन सौंपकर महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम से शहर में एक भव्य चौक का निर्माण कर उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ ने कहा कि महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर नगर में चौक का निर्माण समाज की वर्षों पुरानी मांग है। इससे समाज की आस्था, सांस्कृतिक विरासत एवं गौरव को सम्मान मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और प्रेरणास्रोत से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि समाज लंबे समय से इस मांग को शासन एवं प्रशासन के समक्ष रखता आ रहा है। नगर में महाराजा श्री अजमेद देव जी महाराज के नाम से चौक बनने से समाज की भावनाओं का सम्मान होगा और उनकी स्मृति चिरस्थायी रूप से स्थापित होगी। नगर निगम सभापति विनोद सोनी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के प्रदेश एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ, विभव सराफ, जिला महासचिव किसान कांग्रेस आशीष सोनी, सतीश दुर्गा सोनी, पवन सोनी, रवि सोनी, धीरज सोनी, सिप्पू सोनी, अमन सोनी एवं संस्कार सोनी सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


