करोड़ों की ज्वेलरी लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार सुपारी किलिंग की साजिश भी उजागर

बिलासपुर। शहर के चर्चित महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.33 लाख रुपये नकद, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, छह धारदार चाकू, छह मोबाइल फोन तथा मारुति ईको, रेनॉल्ट क्विड और महिंद्रा स्कॉर्पियो सहित तीन चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 की रात ज्वेलर्स संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अंधा मोड़ के पास बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मारकर रोका, हथियार दिखाकर कट्टे की बट व हथौड़ी से प्राणघातक हमला किया और सोने के आभूषणों से भरे बैग तथा कार लूटकर फरार हो गए। लूट में करीब 2 किलो सोना, तैयार जेवर, कच्चा सोना, फाइन गोल्ड और नगदी शामिल थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीक और स्थानीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। आरोपियों के उत्तर प्रदेश भागने की सूचना मिलने पर टीम मिर्जापुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार मुख्य आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। बाद में अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरोह को पहले एक कारोबारी की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जो असफल रही। इसके बाद अन्य लूट की योजनाएं बनाई गईं, जिनमें एक होटल कारोबारी और ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाने की साजिश भी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले कई दिनों तक रेकी की, वाहन चोरी किए और योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले के खुलासे में शामिल पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना करते हुए नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Feb 23, 2026 - 18:26
 0  65
💬 WhatsApp पर शेयर करें
करोड़ों की ज्वेलरी लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार सुपारी किलिंग की साजिश भी उजागर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0