श्रावण मास आत्मिक शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का श्रेष्ठ अवसर ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी

बिलासपुर (टिकरापारा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के टिकरापारा सेवा केंद्र में परमपिता परमात्मा शिव की स्मृति में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से शिव स्मृति का अभ्यास किया तथा विश्व शांति, सुख, समृद्धि और मानव कल्याण के लिए सामूहिक योग साधना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव निराकार, ज्योतिर्बिंदु और समस्त आत्माओं के परमपिता हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मा की पवित्रता, श्रेष्ठ संकल्पों और ईश्वर से सच्चा संबंध स्थापित करने का सर्वोत्तम समय है। जब मनुष्य राजयोग के माध्यम से परमात्मा से जुड़कर विकारों का त्याग करता है, तभी उसके जीवन में शांति, शक्ति, प्रेम और आनंद का वास्तविक अनुभव होता है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी समीक्षा बहन, पूर्णिमा बहन, हेमवती बहन, नीता बहन, कविता बहन सहित बड़ी संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिकता, संयम और सेवा भाव को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Aug 4, 2026 - 18:49
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
श्रावण मास आत्मिक शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का श्रेष्ठ अवसर ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483