मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम में भव्य गुरु पूजा महासभा, सत्संग से मिला मानव सेवा का संदेश

गुरु पूजा महासभा के पावन अवसर पर उसलापुर स्थित मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम में भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सद्गुरुदेव परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन और धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में पूज्य महात्मा नीरा बाई जी और पूज्य महात्मा चित्रा बाई जी ने सत्संग एवं प्रवचनों के माध्यम से गुरु महिमा, मानव जीवन के उद्देश्य, आत्मिक उन्नति और सदाचारपूर्ण जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य सच्ची शांति, प्रेम और परम आनंद की प्राप्ति कर सकता है। इस अवसर पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन में श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता और श्रीमद्भागवत महापुराण के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वक्ताओं ने धर्म, सेवा, सत्य, प्रेम, करुणा, भाईचारे और मानव कल्याण जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। भजन-कीर्तन, सत्संग और प्रवचनों से पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने मानव सेवा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का संकल्प लेते हुए विश्व शांति, मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव की कामना की।

Jul 29, 2026 - 15:05
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम में भव्य गुरु पूजा महासभा, सत्संग से मिला मानव सेवा का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483