कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन स्व. बिशाहू दास महंत की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय बिशाहू दास महंत की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चांपा, सक्ती, कोरबा और जांजगीर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बेलतरा विधानसभा, बिलासपुर और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा गुजरात और आंध्रप्रदेश प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बिशाहू दास महंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके योगदान और छत्तीसगढ़ के विकास एवं निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया गया। कार्यक्रम में कोरबा सांसद डॉ. ज्योत्सना चरणदास महंत, सूरजदास महंत, विधायक शेषराज हरबंस, ब्यास कश्यप, आशीष सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ किशोर घोरे, मनोज शुक्ला, महेश नारायण मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रकाश सिंह ठाकुर, पवन सिंह ठाकुर, नरेंद्र कश्यप, रामप्रसाद चंद्राकर सहित बेलतरा, बिलासपुर और मस्तूरी क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Jul 25, 2026 - 11:01
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन स्व. बिशाहू दास महंत की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483