हर घर एक पेड़ अभियान की शुरुआत, आकाश विहार कॉलोनी में पार्षद श्याम साहू ने किया पौधारोपण
बिलासपुर। मानसून की शुरुआत के साथ ही जिले में पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनभागीदारी बढ़ने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरकंडा स्थित आकाश विहार कॉलोनी में “हर घर एक पेड़” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत वार्ड पार्षद श्याम साहू ने कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर पार्षद श्याम साहू ने लोगों से अपने घर, परिसर या आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर परिवार एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करे, तो शहर में हरियाली को बढ़ाया जा सकता है। कॉलोनीवासियों ने भी पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मानसून के दौरान मिट्टी में पर्याप्त नमी होने से पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए यह समय पौधारोपण के लिए अनुकूल माना जाता है। इस दौरान लोगों ने आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हराभरा वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ शहर की घटती हरियाली को भी बढ़ाया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


